, ,

संरक्षित रेल संचलन में रेलकर्मी सम्मानित

बदलता स्वरूपलखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 02 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मण्डल रेल…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 02 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय आदित्य कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियों में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी। उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में विनोद प्रसाद/स्टेशन मास्टर /तप्पाखजुरिया तथा रामगुलाब/टैक मेन्टेनर-।/मनकापुर उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम व कर्मचारी उपस्थित थे।