बदलता स्वरूप गोण्डा। जनपद न्यायाधीश ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी के आदेश के आलोक में आज राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डा0 दीनानाथ द्वितीय अपर जिला जज की अध्यक्षता में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन श्रीवास्तव की उपस्थिति में जनपद गोण्डा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला आबकारी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात पुलिस, बांट-माप निरीक्षक, उपश्रमायुक्त, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, अधिशासी अधिकारी, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत की एक बैठक सम्पन्न हुई। आगामी 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में जनपद न्यायालय गोण्डा के मीटिंग हाल में आहूत कीगयी। बैठक की अध्यक्षत कर रहे दीनानाथ द्वारा बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रश्मि वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन, उपनिदेशक कृषि के स्टेनो जव्वाद अली, आबकारी निरीक्षक उमरात्रि वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात पुलिस विनय सिंह, बांट-माप निरीक्षक अरविन्द कुमार, उपश्रमायुक्त के प्रतिनिधि तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद अशोक कुमार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु उनके विभागों में लम्बित प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके विभाग द्वारा अब तक कुल 5180 प्रकरणों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-21.05.2023 में निस्तारण हेतु चिन्हित किया गया है, इसके अलावा अभी भी प्रकरणों के चिन्हाकंन की प्रक्रिया जारी है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal