लालगंज, प्रतापगढ़। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार सत्येन्द्र नारायण मिश्र मृदुल के आकस्मिक निधन पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर गहरा दुख जताया। लालगंज क्षेत्र के महराज का पुरवा असरही निवासी अधिवक्ता सत्येन्द्र मृदुल जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ नामी गीतकार भी थे। सत्येन्द्र के निधन पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी गहरा दुख जताया है। वहीं तहसील मे हुई शोकसभा में साथियों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। शोकसभा की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल ने किया। बैठक मे रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संघ के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी व लाल विनोद सिंह, विकास मिश्र, देवी प्रसाद मिश्र, राव वीरेन्द्र सिंह, राममोहन सिंह, संतोष पाण्डेय, विनोद मिश्र, विपिन शुक्ल, विनय शुक्ल, राकेश शुक्ला, अनूप पाण्डेय, अजय शुक्ल गुडडू, घनश्याम मिश्र आदि ने सत्येन्द्र मृदुल के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके असमय निधन को दुखद ठहराया।
अधिवक्ता के निधन पर साथियों ने जतायी संवेदना
लालगंज, प्रतापगढ़। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार सत्येन्द्र नारायण मिश्र मृदुल के आकस्मिक निधन पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर गहरा दुख जताया। लालगंज क्षेत्र के महराज का पुरवा असरही निवासी अधिवक्ता सत्येन्द्र मृदुल जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ नामी गीतकार भी थे। सत्येन्द्र के निधन पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





