बदलता स्वरूप गोण्डा – किसानों द्वारा फ़सल बचाने हेतु खेतों में व्लेट तार से घेराव कर दिया गया है। जिससे हरा चारा देखकर छुट्टा गोवंश व्लेट तार को नाघने की कोशिश करते रहते हैं।जिससे वह घायल हो जाते हैं। और तड़फ तड़फ कर कुछ दिनों में उनकी जान चली जाती हैं।जिस गांव के पास शव पड़ा होता है।उस एरिया में दुर्गंध से लोगों को रहना दुभर हो जाता हैं।लेकिन जिला प्रशासन उक्त मामले में किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती हैं। जिससे लगातार लोग गोवंश को छुट्टा छोड़ रहे हैं।अवगत कराते चले की एक घायलावस्था में तड़प रहा एक गोवंश को रास्ते से निकल रहे,रविंद्र गोस्वामी जिला कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नंदनी नगर ने देखा तुरन्त वहीं से पशु चिकित्सा अधिकारी वजीरगंज के दूरभाष पर जानकारी दी।और कुछ समय में मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। और घायल गोवंश का ईलाज किया। श्री गोस्वामी के इस नेक कार्य की लोग भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal