बदलता स्वरूप श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र,जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भिनगा पर आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्यातिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र,जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तद्पश्चात वन्दे मातरम के गायन के बाद कार्यसमिति के प्रथम सत्र का शुभारम्भ हुआ। कार्यसमिति में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े अभियानों में से एक महा जनसम्पर्क अभियान 2023 है। यह एक ऐसा अभियान है जिसके माध्यम से हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जन-जन से संपर्क करते हुए केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों को पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही जिले में होने वाले विभिन्न सम्मेलन व जनसभा के माध्यम से जिले के बड़े जनमानस समूह से संवाद किया जा सकता है। इन कार्यक्रमों को सफल व सार्थक बनाने हेतु व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्यकर्ताओं को पूरे मनोवेग से लगकर सफल बनाना है। जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो सदैव माँ भारती को परम वैभव तक पहुंचाने हेतु कार्य करती है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ददन मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिए कार्य है। विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, क्योंकि उनके द्वारा प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हर समाज, हर वर्ग के लिए सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास तथा अंत्योदय के मूल मंत्र पर कार्य किया गया है।
सदस्य विधान परिषद डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहाकि कार्यकर्ता निर्माण तथा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना ही भाजपा का ध्येय, इसीलिए आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में शुशोभित है। बैठक में जगदम्बिका वर्मा, विनोद शुक्ला, पुरुषोत्तम कौशल, दिवाकर शुक्ला, प्रेम सिंह नायक, रमन सिंह, उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, अनिल मिश्रा, सरिता सिंह, नेकराम पाण्डेय, राकेश साहू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal