बदलता स्वरूप गोंडा। आज अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान समस्त जवानों से दौड़ लगवाकर मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए संदेश दिये। शारीरिक गतिविधियों जैसे दौड़, खेलकूद, व्यायाम को नियमित तौर पर करते रहने का निर्देश दिया। परेड के दौरान दोपहिया/चारपहिया पीआरवी वाहनों को चेक किया। परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय, पुलिस जलपान गृह, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, GD कार्यालय आदि का निरीक्षण किया तथा जो भी कमी पाई गई उसके संबंध में संबंधित को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक यशवंत सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
एएसपी ने परेड के दौरान जवानों से दौड़ लगवाकर मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने का दिया संदेश
बदलता स्वरूप गोंडा। आज अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान समस्त जवानों से दौड़ लगवाकर मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए संदेश दिये। शारीरिक गतिविधियों जैसे दौड़, खेलकूद, व्यायाम को नियमित तौर पर करते रहने का…

Tags: #gonda news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





