बदलता स्वरूप अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल श्री अयोध्या धाम के तरफ से अयोध्या नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह श्री राम होटल अयोध्या में हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता और संचालन महामंत्री नंदलाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में महापौर का स्वागत अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं पदाधिकारियों ने महापौर एवं पार्षदों का माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महानगर अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री अरुण अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नीरज जायसवाल, मनोज जायसवाल, अयोध्या धाम के अध्यक्ष पंकज गुप्ता महामंत्री नंदलाल गुप्ता अचल कुमार गुप्ता बृजकिशोर गुप्ता अश्वनी गुप्ता कोषाध्यक्ष विपिन सिंगल गोल्डी अनूप कुमार गुप्ता सुरेश कुमार गुप्ता विनोद पाठक अनिल मौर्य विपिन राय राकेश कसेरा आदि बहुत से व्यापारी उपस्थित थे। पार्षदों में अनुज दास विनय जायसवाल चमेला देवी अर्चना श्रीवास्तव प्रिया शुक्ला अनिकेत यादव रिशु पांडे सुल्तान अंसारी अंकित त्रिपाठी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याएं के निदान के लिए एक मांग पत्र भी महापौर को दिया। जिसमें प्रमुख रुप से चौड़ीकरण से विस्थापित हुए व्यापारियों को दुकान आवंटित एवं आवास आवंटित किया जाए और रामपथ में चौड़ीकरण के नाम पर मुआवजा कम देकर व्यापारियों को ठगा गया जिससे व्यापारियों में असंतुष्टी है।
