बदलता स्वरूप आयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अयोध्या नगर निगम के प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा अयोध्या नगर निगम प्रशासन जनता के साथ अनदेखी कर रही है, उन्होंने कहा वर्तमान समय में पेयजल व्यवस्था सड़कों और गलियों मे साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, मुख्य सड़क और गलियां जगह-जगह खुदी होने के कारण बच्चों और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है और लोग चोटिल हो रहे हैं। सफाई कर्मी अब गलियों में आना बंद कर दिए हैं, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और नालियां बज बजा रही हैं और गंदगी फैल रही है। लेकिन नगर निगम हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। नगर निगम के नई चुनी हुई बोर्ड का शपथ ग्रहण नहीं हुआ है लेकिन जनता ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है, सपा महानगर अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित मेयर महंत गिरीश त्रिपाठी से मांग करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण होता रहेगा। आप तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सफाई और पेयजल व्यवस्था बहाल कराए।