बदलता स्वरूप कर्नलगंज गोंडा। स्कूल में आयोजित समर कैम्प में हुआ कछुआ दिवस का आयोजन। जिला व प्रदेश ही नही देश व विदेशो में अपनी पहचान बनाने वाले प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में मंगलवार को समर कैंप का सुभारम्भ हुआ। पहले दिन स्कूल में विश्व कछुआ दिवस मनाया गया। जिसमें श्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उप निदेशक टी.एस.ए भास्कर दीक्षित ने बच्चों को कछुआ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जैव विविधता के बारे में भी बहुत रोचक जानकारियां दी। वहीं स्कूल में वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने कछुआ सहित अन्य जलीय जीवों के संरक्षण तथा गुड हैबिट के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पॉलीथीन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में कृष्णा, आयुष प्रताप सिंह, रूपा यादव, कविता प्रतियोगिता में राजा व सूरज, निबंध प्रतियोगिता में फरियाद अली व धर्मवीर, विजेता रहे। जिन्हे पुरुस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। मायाराम, वीर बहादुर, उमाशंकर, दिनेश, मन्ते, बीट प्रभारी अशोक शुक्ला, ननबच्चा अवस्थी नर्सरी प्रभारी खजुरिया, प्रमोद कुमार मिश्रा चौकीदार बसेहिया, जय प्रकाश मिश्रा वर्कर बसेहिया नर्सरी मौजूद रहे।
