,

लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न

बदलता स्वरूप गोंडा। प्रांतीय नेतृत्व में गोंडा के सदर तहसील सभा कक्ष में चुनाव अधिकारी आशुतोष मिश्र, पर्यवेक्षक धनंजय श्रीवास्तव, इम्तियाज व धर्मवीर सिंह की देखरेख में लेखपाल संघ के जनपद पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें 278 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 262 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें दीपक त्रिपाठी को 35…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। प्रांतीय नेतृत्व में गोंडा के सदर तहसील सभा कक्ष में चुनाव अधिकारी आशुतोष मिश्र, पर्यवेक्षक धनंजय श्रीवास्तव, इम्तियाज व धर्मवीर सिंह की देखरेख में लेखपाल संघ के जनपद पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें 278 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 262 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें दीपक त्रिपाठी को 35 मतों से हराकर करुणेश कुमार ने अध्यक्ष पद हासिल कर लिया। वही फैयाज अहमद ने प्रशांत विक्रम सिंह को 41 मतों से हराकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हासिल किया, इसी तरह सिद्धार्थ द्विवेदी ने 7 मतों से राम पूजन को हराकर मंत्री बने। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हीरामणि मिश्र, उपमंत्री पद जितेंद्र कुमार पाल, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार तिवारी, ऑडिटर पद पर ओम प्रकाश वर्मा निर्विरोध घोषित किए गए। नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को फूलों की माला पहनाकर लेखपाल संघ के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।