बदलता स्वरूप गोण्डा। संकट मोचक के नाम से सुविख्यात और भक्तों को कष्टों से मुक्ति दिलाने वाले पवनसुत हनुमानजी के पावन पर्व बड़े मंगल पर आज जगह जगह पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। मानव कल्याण हेतु हलधरमऊ क्षेत्र के गुरसड़ा गांव में पीपल वृक्ष पर विराजमान सुप्रसिद्ध बटौरा बाबा मन्दिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा, जिसकी अलौकिक छवि देखने लायक और बहुत ही मनोरम और अद्भुत रही। वहां भक्तों द्वारा अनेकों प्रसाद पंडाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह विश्व कल्याण और पुण्य लाभ के उद्देश्य से करनैलगंज-लखनऊ हाइवे स्थित पाण्डेय कटहर बगिया में मुन्नू सिंह, आशीष सिंह आदि द्वारा लगाए गए बजरंगबली के पंडाल में हजारों भक्तों ने प्रसाद पाया। वही बस स्टॉप चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगो ने बजरंग बली को नमन कर प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह अस्पताल चौराहा, एच डी एफ सी बैंक के पास बाला जी समिति द्वारा, हनुमानगढ़ी गाड़ी बाजार, नगर पालिका के सामने तथा इसी तरह अनेकों जगहों पर हनुमत पंडाल लगाकर भगवत प्रेमियों भक्तों द्वारा प्रसाद बांटा गया। मंगलवार को आयोजित भंडारे में करनैलगंज, खरगूपुर, परसपुर तथा कटरा बाजार नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
बड़े मंगल पर मंगल ही मंगल
बदलता स्वरूप गोण्डा। संकट मोचक के नाम से सुविख्यात और भक्तों को कष्टों से मुक्ति दिलाने वाले पवनसुत हनुमानजी के पावन पर्व बड़े मंगल पर आज जगह जगह पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। मानव कल्याण हेतु हलधरमऊ क्षेत्र के गुरसड़ा गांव में पीपल वृक्ष पर विराजमान सुप्रसिद्ध बटौरा बाबा मन्दिर परिसर भक्तों से खचाखच…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





