मास मोबिलाइजेशन फार मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन
दैनिक बदलता स्वरूप
श्रावस्ती। जिले में 3 जून शनिवार को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) भिनगा द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मास मोबिलाइजेशन फार मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत जागरूकता के प्रसार हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा से ईटौरिया चौराहा तक 10 किलोमीटर साइकिल रैली निकाल कर जनमानस को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं लोंगो को बताया गया कि यह मास मोबिलाइजेशन फार मिशन लाइफ कार्यक्रम आगामी 05 जून 2023 को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता का प्रसार करने के लिए आयोजित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना, प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, कचरे का रीसाइक्लिंग कर फिर से उपयोग करने एवं लोंगो को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं वन की सुरक्षा आदि के बारे में जागरूक करना है। वन ही हमारे अच्छे पर्यावरण को स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रखने में अहम् योगदान देते है,इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं।
वहीं महिला बल कार्मिको के द्वारा भी वाहिनी मुख्यालय भिनगा से भिनगा बाजार तक साइकिल रैली का आयोजन कर लोंगो को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संदीप कुमार जेटली द्वितीय कमान अधिकारी, सोनू कुमार उप कमान्डेंट,पंचानन महाजन सहायक कमान्डेंट एवं अन्य जवान ग्रामीणों के बीच साइकिल रैली में प्रतिभाग किए।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal