बदलता स्वरूप लालगंज,प्रतापगढ़। उ़ड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में लगभग पौने तीन सौ रेल यात्रियों की आकस्मिक मौत पर यहां वकीलों ने बैठक के जरिये मृतकों के प्रति श्रद्वाजंलि आर्पित की है। ऑल इण्डिया रूलर्स बार एशोसिएशन की तहसील इकाई की कार्यकारिणी की रविवार की हुई बैठक में रेल दुर्घटना में बड़ी संख्या में घायलों के जल्द स्वस्थ होने को लेकर भी प्रार्थना की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने रेलवें दुर्घटना के बाद वहा रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे क्षेत्रीय लोगों और आपदा प्रबंधन में लगी सभी टीमों के द्वारा की जा रही मदद अभियान को प्रंशसनीय बताते हुए केन्द्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने की मांग की है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय आपदा के मानक के अनुसार मृतकों के परिजनों तथा घायलों को केन्द्र सरकार के द्वारा मुआवजा व सभी स्वेच्छिक एवं सामाजिक संगठनों से भी राष्ट्रीय आपदा कोष में अधिकाधिक योगदान दिये जाने की पहल पर भी जोर दिया है।
बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने किया। बैठक का संयोजन एशोसिएशन की तहसील इकाई अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर टीपी यादव, केबी सिंह, घनश्याम मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्र, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय , अनूप पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, राकेश शुक्ल, राजेश तिवारी, विभाकर शुक्ल, प्रमोद मिश्र, शेष तिवारी, कैलाश नाथ तिवारी, नामवर सिंह, विनय शुक्ला, हरेकृष्ण तिवारी, राजेश दुबे आदि अधिवक्ता रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal