बदलता स्वरूप बलरामपुर। जिला मुख्यालय की आदर्श नगर पालिका परिषद में 11 जून को आजादी के महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्मोत्सव कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में आर्य समाज के बलरामपुर में संयोजक आचार्य अशोक तिवारी द्वारा जड़ी बूटियों से युक्त हवन यज्ञ का आयोजन करके वातावरण को शुद्ध करने का कार्य संपन्न कराया गया। डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पालिका परिसर में आज पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्मोत्सव कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। जन्मोत्सव अवसर पर यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य अशोक तिवारी ने यज्ञ वाहन करने से होने वाले फायदे के विषय में विस्तार से लोगों को जानकारी दी । साथ ही यज्ञ व हवन करने के प्रमुख तरीकों के विषय में भी बताया। यज्ञ कार्यक्रम में संजय शुक्ला, आनंद बाबा, रामनरेश तिवारी, अजय कुमार मिश्र, गौरव मिश्रा व नित्यानंद सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
नगर पालिका में मनाया गया पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्मोत्सव
बदलता स्वरूप बलरामपुर। जिला मुख्यालय की आदर्श नगर पालिका परिषद में 11 जून को आजादी के महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्मोत्सव कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में आर्य समाज के बलरामपुर में संयोजक आचार्य अशोक तिवारी द्वारा जड़ी बूटियों से…

Tags: balrampur news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





