रक्तदान में इस बार भी राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन को मिला प्रथम स्थान

सावन कृपाल को दूसरा व संकल्प संस्थान का रहा तीसरा स्थान

बदलता स्वरूप अयोध्या। बीते सत्र में अयोध्या जिले में सर्वाधिक रक्तदान कराने के लिए ट्रस्ट राम कृष्ण सेवा फाउडेशन को जिला कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था को मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव व सीएमएस डॉ सी.वी.एन. त्रिपाठी ने संयुक्त रुप प्रदान किया। संस्था की ओर से संस्था के संरक्षक राजेश चौबे, अध्यक्ष आकाश गुप्त, विजय वर्मा, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, शशि रावत, मनीष विश्वकर्मा ने ने संयुक्त रुप से प्राप्त किया। बताते चले कि उक्त सम्मान समारोह में टॉप टेन दस संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिसमें राम कृष्ण सेवा फाऊंडेशन 187 यूनिट ब्लड डोनेट कर प्रथम स्थान पर रहा जबकि क्रमशः सावन कृपाल रूहानी मिशन 125 यूनिट वसंकल्प संस्थान 89 यूनिट ब्लड डोनेट कराके दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा।
ज्ञातव्य हो की राम कृष्ण सेवा फाऊंडेशन पिछले चार चक्र से जिला चिकित्सालय में रक्त दान व मरीजों को ब्लड मुहैया कराने में प्रथम स्थान रहा है और कोरोना काल में पूरे प्रदेश में रक्तदान कराने में इसी संस्था को प्रथम स्थान रहा है।