दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार-

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना धानेपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0-112/2023 धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की जो शौच के लिए गयी थी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की पिता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।