,

सपाइयों ने मनाया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस

पार्टी कार्यालय पर हवन पूजन कर अखिलेश यादव के दीर्घ आयु के लिए की कामना बदलता स्वरूप बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा की अगवाई में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ करके उनके दीर्घायु होने की…

1 minute

Read Time

पार्टी कार्यालय पर हवन पूजन कर अखिलेश यादव के दीर्घ आयु के लिए की कामना

बदलता स्वरूप बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा की अगवाई में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ करके उनके दीर्घायु होने की कामना की।पार्टी कार्यालय पर केक काटकर व मिठाइयां बांटकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर बधाइयां दी। जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर जनता के बीच जाएं और समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए जनहित के कार्यों की जानकारी लोगों ने को दें। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम सागर अकेला के कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ता संकल्प ले की आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताएंगे। उतरौला के पूर्व सपा प्रत्याशी हसीब खान ने पार्टी अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की।

इस दौरान राकेश यादव, सय्यद इंजीनियर, डॉक्टर हिना कौसर, शबाना खान, राजेश्वर मिश्रा, भानु तिवारी, संजय तिवारी, एजाज मलिक, कृष्ण कुमार गिहार, मनीष सोनकर, मोनू सिंह, विजय मौर्या, आरके गुप्ता, नीरज शुक्ला, अरविंद सिंह, अमित पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा, संजय यादव, डॉक्टर प्रेम यादव सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।