बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देश पर जनपद स्तर पर बेहतर बाढ़ एवं अन्य आपदाओं के प्रबन्धन एवं सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण हेतु कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष के पास ’’इमरजेंसी आपरेशन सेन्टर’’ आपदा कार्यालय में स्थापित बाढ़ कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्युटी चक्रानुकम में लगायी गई है। बाढ़ कन्ट्रोलरूम में 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। यह कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं को पंजिका में दर्ज करके प्राप्त सूचनाओं से प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोमरूम को तत्काल अवगत करायेंगे। इस कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 8545092198 है। यह कन्ट्रोल रूम 24×7 अनवरत क्रियाशील रहेगा। जनपद स्तर के नोडल अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर पी0के0 राय तथा उनके सहायक के रूप में आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र मो0 नम्बर-9721939303 जो नियमित रूप से कन्ट्रोल रूम में लगे कर्मचारियों पर नियन्त्रण एवं पर्यवेक्षण रखेंगे। बाढ़ के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी/सूचना तहसीलदार भिनगा (9454416092), तहसीलदार इकौना (9454416093) एवं तहसीलदार जमुनहा (9454416095) के सी0यू0जी0 नम्बर पर प्राप्त कर सकते है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि राप्ती नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। राप्ती बैराज लक्ष्मनपुर में खतरे का निशान 127.70 सेंटीमीटर है। रविवार को राप्ती का जलस्तर 127.70 सेंटीमीटर पर पाया गया। फिर भी नदी के घटते-बढ़ते जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों एवं चौकी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी उपजिलाधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में व्यापक निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal