बदलता स्वरूप गोंडा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के निर्देशन में सिंचाई डाक बंगले में आयोजित की गई बैठक में दर्जनों पत्रकार के उपस्थिति में देवीपाटन मंडल अध्यक्ष एस पी मिश्रा द्वारा प्रदीप तिवारी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद तिवारी को गोण्डा का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री को सूचित भी कर दिया गया है। पूर्व अध्यक्ष सहित पूरी संगठन को प्रदेश महामंत्री द्वारा पूर्व में ही भंग कर दिया गया था। इसी को देखते हुए गोंडा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश को मजबूत करने के लिए देवीपाटन मंडल अध्यक्ष एस पी मिश्रा द्वारा जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, बृजभूषण तिवारी, अमित तिवारी, संयोजक राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष मुन्नालाल पांडे को पद देते हुए जिम्मेदारी दे दी गई है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal