सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय गंगा सिंह यादव का श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

महेन्द्र कुमार उपाध्याय बदलता स्वरूप अयोध्या। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे अयोध्या, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय गंगा सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले अखिलेश यादव, महाराष्ट्र में एनसीपी टूटने पर बोले अखिलेश यादव कहा, भाजपा इस तरह का प्रयोग करती रही है, भाजपा हमेशा कहती रही है भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है,विधायकों को किस तरह का लाभ दिखा कर अपने साथ ले जाते हैं क्या पद देकर उनको लाभ के सपने दिखा कर क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है,यह लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा काम करती रहती है और जनता जो जनादेश देती है उसका अपमान करने का काम कोई करता है तो वह है भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश में चरम सीमा पर महंगाई चरम सीमा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बेरोजगारी और चरम सीमा पर अन्याय, भाजपा वाले कितना भी जोड़ तोड़ कर ले अंततोगत्वा इनको जाना है, जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा वाले कितना भी एक्सपेरिमेंट करें वह एक्सपेरिमेंट कामयाब नहीं होने वाला है, बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं, 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी, वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव, कहा जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ाएगी, अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव, कहा मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला का दर्शन जरूर करेंगे, विपक्ष अपनी अपनी जगह मजबूत है, बहुत मजबूती के साथ लड़ रहा है बीजेपी के खिलाफ: अखिलेश यादव।
अयोध्या की सीमा से अयोध्या शहर तक जगह-जगह अखिलेश यादव का हुआ भव्य स्वागत, रुदौली में सपा नेता चौधरी शहरयार ने भी अपने समर्थकों के साथ किया भव्य स्वागत।