,

राम नगरी में बंदर का आतंक

बदलता स्वरूप अयोध्या। राम नगरी में बंदर का आतंक, नया घाट के पुराने सरयू पुल पर बंदर काट रहा है लोगों के कान। स्थानीय लोगों का दावा दर्जनों लोगों के कान को काटकर बंदर कर चुका है बुरी तरीके से घायल। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर निगम वन विभाग और वन विभाग नगर निगम…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप अयोध्या। राम नगरी में बंदर का आतंक, नया घाट के पुराने सरयू पुल पर बंदर काट रहा है लोगों के कान। स्थानीय लोगों का दावा दर्जनों लोगों के कान को काटकर बंदर कर चुका है बुरी तरीके से घायल। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर निगम वन विभाग और वन विभाग नगर निगम पर कर रहा है टालमटोल। आक्रामक बंदर के हमले का शिकार हो रहे हैं श्रद्धालु। बीते दिनों हैदरगंज बाजार से अयोध्या दर्शन पूजन करने आए सती प्रसाद को बंदर ने काट कर किया था कान अलग। आज बाराबंकी से अयोध्या दर्शन करने आए वीर बहादुर सिंह हुए बंदर के आक्रामकता का शिकार। आज फिर बंदर ने वीर बहादुर का कान काट कर किया अलग। केवल कान पर काट रहा है बंदर। दर्जनों लोगों को कान पर काट कर, कर चुका है बंदर घायल। नया घाट चौकी क्षेत्र के पुराने सरयु पुल का मामला।