,

वन महोत्सव के अवसर पर कॉलेज से निकाली गई पौध बरात

बदलता स्वरूप कर्नलगंज-गोंडा। वन विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर कर्नलगंज के कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर से पौध बारात निकाली गई।विधायक अजय सिंह के भाई डा. मनमोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल,…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप कर्नलगंज-गोंडा। वन विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर कर्नलगंज के कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर से पौध बारात निकाली गई।विधायक अजय सिंह के भाई डा. मनमोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, कालेज के प्राचार्य मेजर राजाराम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बारात को रवाना किया। बग्गी पर पीपल, पाकड़ व बरगद के पौध रूपी दूल्हे को सजाया गया था। बैंड बाजे के साथ पौध बारात कालेज से निकलकर स्टेशन रोड से सर्वामाई थान, गांधीनगर, चौक घण्टाघर, गाड़ी बाजार, नगर पालिका द्वार होते हुए पुनः कालेज परिसर पहुंची जहां पौधों को रोपित किया गया। उसके बाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता विधायक अजय सिंह के भाई डा. मनमोहन सिंह ने व संचालन शिक्षक शिवकुमार पाठक ने किया। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने मनमोहन सिंह, नेहा सिंह, रामजीलाल मोदनवाल व मेजर राजाराम को पौध भेंट किया।

उसके बाद मौजूद लोगों ने शहीद अजय प्रताप सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कालेज के प्राचार्य मेजर राजाराम ने शहीद अजय प्रताप सिंह के बारे में प्रकाश डाला। वहीं वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने पर्यावरण के साथ पौधरोपण करने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया। एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, वन कर्मी व कालेज के छात्र छात्राओं सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।