,

इनरव्हील मैत्री अयोध्या की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

डॉ रजना सिंह बनी अध्यक्ष बदलता स्वरूप अयोध्या। शहर के एक स्थानीय होटल में इनरव्हील मैत्री क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन। जिसमें डॉ रंजना सिंह को अध्यक्ष पद डॉ संगीता रस्तोगी को सचिव पद के लिए चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना से मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट की चेयरमैन…

1 minute

Read Time

डॉ रजना सिंह बनी अध्यक्ष

बदलता स्वरूप अयोध्या। शहर के एक स्थानीय होटल में इनरव्हील मैत्री क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन। जिसमें डॉ रंजना सिंह को अध्यक्ष पद डॉ संगीता रस्तोगी को सचिव पद के लिए चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना से मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट की चेयरमैन नुसरत यशिद ने किया। नुसरत यशिद ने डॉ रंजना सिंह को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। डॉ रंजना सिंह ने बताया कि मैं अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक सामाजिक कार्य करने का प्रण लेती हूं और बताया अगर जहां भी हम लोगों की मदद की जरूरत पड़ती है तो उसकी हम लोग जरूर मदत करेंगे। तो वहीं पूर्व अध्यक्ष रत्ना जायसवाल ने डॉ रंजना सिंह को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके से 2 साल से क्लब द्वारा समाज के लिए हमने जो कार्य किया है, हमें विश्वास है हमसे ज्यादा अच्छा वह कार्य करेगीं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नीलम सागर आई एस ओ मनिशा गुप्ता उपाध्यक्ष सीमा साहू ने पदभार संभाला इस कार्यक्रम में इनरव्हील अध्यक्ष ममता सिंह सचिव अंजू सिंह मौजूद रहे क्लब के मेंबर डॉ शशि मिश्रा संगीता अग्रवाल व्यंजना यादव गीतमाला सरोज अग्रवाल साधना सिंह श्यामा गुंजा छाया मौजूद रही।