कर्नलगंज क्षेत्र से गए थे शिवभक्त
बदलता स्वरूप कर्नलगंज,गोण्डा। जम्मू तवी अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12587 के अचानक रद्द होने से अमरनाथ की यात्रा करने जाने वाले यात्रियों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा। बता दें कि सोमवार को बाबा बर्फ़ानी के दर्शन हेतु कर्नलगंज क्षेत्र के करीब दो दर्जन श्रद्धालु जम्मू तवी ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोंडा जक्शन पहुंचे थे,तभी सायं करीब चार बजे अचानक ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। काफ़ी दिनों से इंतजार के बाद पूरी तैयारी के साथ स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा। कर्नलगंज क्षेत्र के दिनेश मिश्र, सर्वेश पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, रिंकू शुक्ल, निरंकार पाण्डेय, केदार कनौजिया, सचिन पाण्डेय, आकाश तिवारी, अंशुमान मिश्र, शिवजी दूबे सहित दर्जनों श्रद्धालु मायूस होकर घर वापस लौट आये।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal