युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जनपद के 7 पदाधिकारी शामिल

बदलता स्वरूप गोण्डा। युवा मंच की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन में प्रयागराज निवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल द्वारा जनपद के 7 लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। समाज के पीड़ितों व शोषितों की आवाज़ को बुलंद कर शासन प्रशासन तक पहुंचाने व उन्हें सही दिशा प्रदान करने वाले युवा मंच मे दुर्गेश जायसवाल व प्रिंस जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव के पद से नवाजा गया है। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए किशोर जायसवाल व पंकज जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव अजय जायसवाल व किशन जायसवाल एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजन जायसवाल को बनाया गया है। जिसे लेकर जायसवाल समाज में भारी हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि युवाओं को एकजुट कर सामाजिक रूप से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश के भविष्य और उनको अपने हक अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है, उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल को हृदय से आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर जायसवाल समाज गोण्डा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पवन जायसवाल, तारकेश्वर जायसवाल, नवीन जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, आशीष जायसवाल, बच्चा जायसवाल, राम आशीष जायसवाल, राजेश जायसवाल, अनिल यादव, अतुल यादव, प्रदीप तिवारी, बब्बू गोस्वामी, राजू ओझा, सन्तोष सिंह, अनिल जायसवाल, प्रधान अमित सिंह आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।