तकनीकी ज्ञान को लेकर एक बार फिर सम्मानित हुए हृदय नारायण दीक्षित

बदलता स्वरूप गोंडा। बड़ी वारदातों में जल्द अनावरण करने पर पुलिस के कई बड़े अधिकारी कर चुके हैं सम्मानित। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने तीन दिन पहले मंगलवार को सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। पूर्व में रहे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने तीन दिन पहले सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी हृदय नारायण दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जनपद में अपराध एवं अपराधिक वारदातों से संबंधित प्रकरणों में सर्विलांस सेल में कई घटनाओं का अनावरण करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में अपने तकनीकी ज्ञान एवं कौशल की दक्षता का परिचय देते हुए घटनाओं के अनावरण में अतुलनीय सहयोग प्रदान किया है। जनपद में कई बड़ी लूट, चोरी किडनैपिंग, मिसिंग एवं हत्या जैसी वारदातों के सफलता अनावरण में सक्रियता मुख्य आरक्षी हृदय नारायण दीक्षित ने निभाई है। जिसको लेकर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी आम जनमानस में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी हृदय नारायण दीक्षित के तकनीकी ज्ञान से पूर्व में जनपद के कई बड़ी वारदातों का जल्द से जल्द अनावरण कर लिया गया है। जिसके संबंध में पूर्व मे रहे कई पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर श्री दीक्षित को सम्मानित किया है।