,

महिला लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम आज

बदलता स्वरूप गोण्डा। अपर जिला जज नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में महिला लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाओं के हितों के संरक्षण हेतु नियमित कानूनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोंडा के आदेशानुसार 15 जुलाई को सरस्वती देवी…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। अपर जिला जज नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में महिला लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाओं के हितों के संरक्षण हेतु नियमित कानूनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोंडा के आदेशानुसार 15 जुलाई को सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महिला पीजी कॉलेज गोण्डा, 21 जुलाई को करनैलगंज तहसील सभागार व 26 जुलाई को तहसील सभागार मनकापुर में प्रातः 11 बजे से विधिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर जिला जज अधिक से अधिक महिलाओं को शिविर में शामिल होने की अपील की है।