बदलता स्वरूप बस्ती। आज गायत्री शक्तिपीठ बस्ती पर भारतम वेदा शक्ति प्रा० लि० द्धारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जो की सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक रहा। जिसमे शुगर,ब्लड प्रेशर,और हीमोग्लोबीन की जाँच की गयी तथा निशुल्क फिजिओथेरेपी (कमर दर्द,गाँठ दर्द ,साइटिका आदि) भी किया गया। कैम्प में कुल 156 लोगो की जांच की गयी तथा उन्हें निशुल्क दवा भी दिया गया। गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा की समय समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन सामाजिक सेवा का एक बेहतर जरिया है और यह होते रहना चाहिए। जांच करने में डॉ सोनेलाल पटेल,डॉ सुनील चौधरी,अजीत चौरसिया तथा सहायक राजकुमार चौधरी रहे और गायत्री शक्तिपीठ के जगदम्बिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल त्रिपाठी, राजकुमार, शिवम, मोनू, संतोष, दिनेश आदि का भी सहयोग रहा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal