बदलता स्वरूप गोण्डा। विकास खण्ड हलधर मऊ के ग्राम सभा भुलभुलिया के मजरा खेदूपुरवा में 7 अगस्त को पाण्डव वंशीय बाबू रघुवीर शरण सेन स्मारक धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा एक बैठक का आयोजन हुआ।सचिव वीर सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के बारे में चर्चा हुई।जिसमें देवीपाटन मण्डल गोण्डा,बहराइच,बलरामपुर, श्रावस्ती से काफी लोगों ने भाग समलित हुए।जनसभा को सम्बोधित करते हुए ट्रस्ट के प्रबन्ध न्यासी मास्टर शेर सिंह ने कहा कि हमारे जागरण और समाज के उत्थान का समय है। यदि हम लोग समय के साथ जागेंगे नहीं तो आने वाला समय भयावह हो जायेगा। हमे जागने की आवश्यकता है।अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन बने रहना ठीक नहीं है। इस तरह कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता है। हमें ट्रस्ट के माध्यम से युवा पीढ़ीयों को जगाना होगा।और शिक्षित व जागरुक करके सभ समाज को जोड़ते हुए।देश के मुख्य धारा में ले जाना है।आप शिक्षित होकर आईएएस, पीसीएस, जज, वकील और डाक्टर बनकर देश की सेवा कर पायेंगे।तभी देश और समाज सक्षम बनेगा। समाज में जो लोग सुस्त और एक दूसरे कटे हुए हैं। उन्हें ललकारते हुए।उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों को याद करते हुए कहा कि समर शेष है,नहीं पाप का,भागी केवल व्याध।
जो तटस्थ है,समय लिखेगा उनका भी अपराध।ट्रस्ट के संस्थापक भगवान सिंह ने शिक्षा और एकता पर जोर दिया,कहा कि शिक्षा समाज के बच्चों के लिए बहुत जरूरी है।क्योंकि शिक्षा वह शेरनी का दूध है,जो पियेगा वही दहाड़ेगा।समाज का कोइ भी बच्चा पढ़कर अधिकारी बनता है,तो वो अपने मां-बाप के अलावा क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित करता है।संगठन मंत्री राम मनोज सिंह ने कहा कि यदि समाज का कोई भी बच्चा गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ रहा हैं तो उसको आगे पढ़ाने की सारी जिम्मेदारी ट्रस्ट उठाएगा महासचिव ठाकुर नगेन्द्र प्रसाद सेन ने समाज की एकता जागरूकता पर विशेष जोर दिया। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने लोगों को स्वयं की पहचान बनाने के लिए अच्छे कर्म एवं मांसाहार भोजन से बचने के लिए प्रेरित किया।बैठक में मीटिंग में धर्मपाल सिंह,बिजय बहादुर सिंह,देवेश प्रताप सिंह,राधेश्याम सिंह, अमरनाथ सिंह,मोहनलाल सिंह अर्जुन प्रताप सिंह, मुनीजर सिंह, लक्ष्मन सिंह, लालसिंह, शेर सिंह, राजेश सिंह गुलाब सिंह, दीनदयाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पृथ्वी पाल सिंह सहित सैकड़ों लोग रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal