राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए योग एथलीट

बदलता स्वरूप गोंडा। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में फातिमा स्कूल में दो दिवसीय जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को फातिमा स्कूल के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि फादर पॉल कोरिया , विशिष्ट अतिथि चिकित्साधिकारी डॉ शिव प्रताप वर्मा, नीता सिंह, ओम प्रकाश पांडे, अशोक सिंह, विजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर योग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सब जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल इवेंट में प्रथम स्थान नव्य सिंह, द्वितीय स्थान नवनीत तृतीय स्थान सुमन गुप्ता व सांत्वना पुरस्कार ऋषित चौरसिया, धैर्य ने प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग ट्रेडिशनल इवेंट में बालिकाओं में प्रथम स्थान सुष्मिता शुक्ला, द्वितीय स्थान श्रीम श्रीवास्तव, तृतीय स्थान अवन्या सिंह व सांत्वना पुरस्कार वैभवी सिंह और शांभवी मिश्रा ने प्राप्त किया। ट्रेडिशनल इवेंट जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कुंवर कृष्णा सिंह द्वितीय स्थान शक्ति सिंह तृतीय स्थान आदित्य देव मिश्रा ने प्राप्त किया। नेशनल इवेंट्स ट्रेडिशनल इवेंट जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनामिका गुप्ता द्वितीय स्थान आध्या शुक्ला तृतीय स्थान सलोनी गुप्ता ने प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिव श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान आशुतोष त्रिपाठी, तृतीय स्थान तथागत ने प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर वर्ग में बालिकाओं वर्ग में प्रथम स्थान अंशिका मौर्य द्वितीय स्थान सुप्रिया तिवारी तृतीय स्थान अक्षिति सिंह ने प्राप्त किया।

आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में सौर्य रायतानी और शुभांक श्रीवास्तव चयनित हुए। आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट जूनियर में सौम्या सिंह चयनित हुई। रिदमिक पेयर इवेंट में अनुप्रिया पटेल आकांक्षा सिंह प्रिषा द्विवेदी और अलका सिंह चयनित हुई। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले सभी बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। मुख्य अतिथि फादर पॉल कोरिया ने प्रतिभा करने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया की प्रतिभा करने वाले विभिन्न विद्यालय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं को प्रतिभागी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समस्त छात्र-छात्राओं को 12 स्कूल के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया बच्चों के साथ-साथ प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को प्रतिभागी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशीष गुप्ता ज्योति सिंह नेहा वर्मा शिल्पी श्रीवास्तव सोनम मौर्य शिखा बिश्नोई अनिका, बिट्टू आदि का विशेष सहयोग रहा।