,

बाढ़ पीड़ितों को मिला बाढ़ राहत सामग्री

विधायक तरबगंज, एडीएम, एसडीएम ने वितरित किया बाढ़ राहत किट बदलता स्वरूप गोंडा। शनिवार को तहसील तरबगंज अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता और उनके जीवन को सामान्य बनाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर स्तर पर तत्पर है, आज विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के बाढ़ प्रभावित गांवों में जिला प्रशासन द्वारा…

1 minute

Read Time

विधायक तरबगंज, एडीएम, एसडीएम ने वितरित किया बाढ़ राहत किट

बदलता स्वरूप गोंडा। शनिवार को तहसील तरबगंज अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता और उनके जीवन को सामान्य बनाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर स्तर पर तत्पर है, आज विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के बाढ़ प्रभावित गांवों में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत एवं बचाव के अस्थाई कैंप में पहुंचकर निरीक्षण कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री वितरण किया एवं देवतुल्य ग्रामवासियों का कुशल क्षेम की जानकारी ली गई, तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, उपजिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव, क्षेत्राधिकारी तरबगंज संजय तलवार, तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्रा, प्रधान ऐली मनीराम यादव व राजू सिंह, अनुज शुक्ला, भानू प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य जन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।