बदलता स्वरूप श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष/जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने निराश्रित होने के कारण वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उपहार स्वरूप उनके उपयोग हेतु अंगवस्त्र प्रदान किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में आवासित पुरुष एवं महिला वृद्धजनों से सीधा संवाद कर उनका कुशल क्षेम भी जाना। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के रसोईघर, शौचालय, पेयजल एवं कमरों में जाकर साफ-सफाई की व्यवस्था एवं पूरे कैम्पस का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वृद्धजनों को दिये जाने वाले भोजन-नाश्ते आदि की भी जानकारी ली। तथा बेहतर ढंग से वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों की देखभाल एवं उचित व्यवस्था हमेशा सुनिश्चित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया, ताकि वृद्धजनों को कोई दिक्कत न होने पाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, सचिव/आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र, प्रबन्धक वृद्धाश्रम एवं वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने वृद्धो को बांटा अंग वस्त्र
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष/जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने निराश्रित होने के कारण वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उपहार स्वरूप उनके उपयोग हेतु अंगवस्त्र प्रदान किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में आवासित पुरुष एवं महिला वृद्धजनों से…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





