,

पूज्य झूलेलाल महोत्सव पर हुए कार्यक्रम

बदलता स्वरूप गोंडा। मालवीय नगर स्थित पूज्य झूलेलाल धर्मशाला में मंगलवार की सांयकाल परम पूज्य झूलेलाल महोत्सव के उपलक्ष में 15 अगस्त आजादी की 76वे वर्षगांठ के स्वर्णिम अवसर पर सिंधी समाज गोंडा ने अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगान, देश भक्ति गीत के साथ भगवान झूलेलाल जी की आरती पूजा…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। मालवीय नगर स्थित पूज्य झूलेलाल धर्मशाला में मंगलवार की सांयकाल परम पूज्य झूलेलाल महोत्सव के उपलक्ष में 15 अगस्त आजादी की 76वे वर्षगांठ के स्वर्णिम अवसर पर सिंधी समाज गोंडा ने अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगान, देश भक्ति गीत के साथ भगवान झूलेलाल जी की आरती पूजा कर राष्ट्र के समग्र उत्थान के लिए अरदास किया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने भगवान झूलेलाल जी को तिरंगे झंडे तिरंगी पट्टिका (अंग वस्त्र) पहन कर अपने आराध्य को भोग लगाया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर सावन कृपाल रूहानी मिशन के यूथ ग्रुप ने एवं जय माता दी ग्रुप ने सेवा कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष मुकेश धनकानी, उमेश ठाकुर ओम, पूरण खत्री, कुमार लधनी, बंटी वाधवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।