,

फरियादियों की समस्याओं का किया जाए त्वरित निराकरण-जिलाधिकारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 03 शिकायतें प्राप्त हुई, जो कि राजस्व विभाग एवं विद्युत विभाग से…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 03 शिकायतें प्राप्त हुई, जो कि राजस्व विभाग एवं विद्युत विभाग से सम्बन्धित थी, जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसलिए जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता कदापि क्षम्य नही की जाएगी। इसलिए जनशिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसुनवाई, आई0जी0आर0एस0, सीएम हेल्पलाइन, तहसील व थाना दिवस हेतु समय-समय पर विस्तृत निर्देश दिये गये है, जिनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। आई0जी0आर0एस0 से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से सुना जाए तथा 03 दिवस में समस्याओं का निस्तारण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।

उन्होने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी मौके पर स्वयं जाकर निरीक्षण करें और स्पष्ट आख्या तैयार कर फोटोग्राफ सहित अपलोड करें। सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें। कोई भी विभाग डिफाल्टर की सूची में न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जनसुनवाई के समय अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के लापरवाही की कोई शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को भरपूर शक्ति से लागू किया जा सके।