,

सीसीटीएनएस योजना के सफल संचालन हेतु डिस्ट्रिक मिशन टीम गोष्टी का हुआ आयोजन

बदलता स्वरूप गोंडा। सीसीटीएनएस योजना के सफल संचालन हेतु आज पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा/नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस शिवराज ने जनपद के कंप्यूटर ऑपरेटर/ सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ सीसीटीएनएस के संबंध में समीक्षा गोष्टी की, जिसमें उन्होंने सीसीटीएनएस पर की गई अब तक की फीडिंग का अवलोकन करते हुए निर्देशित…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। सीसीटीएनएस योजना के सफल संचालन हेतु आज पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा/नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस शिवराज ने जनपद के कंप्यूटर ऑपरेटर/ सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ सीसीटीएनएस के संबंध में समीक्षा गोष्टी की, जिसमें उन्होंने सीसीटीएनएस पर की गई अब तक की फीडिंग का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि ऑनलाइन चरित्र प्रमाणपत्र आवेदनो को समय से पूर्ण कर अपलोड किया जाए, सीसीटीएनएस पर की जाने वाली फीडिंग को तत्समय संबंधित कॉलम में फीड किया जाए, सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमों में तत्काल गिरफ्तारी कर उन मुकदमों का तत्काल निस्तारण कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डिस्टिक कोऑर्डिनेटर राजदीप यादव, जनपद के समस्त थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर/सीसीटीएनस कर्मी मौजूद रहे।