,

जनकल्याण की कामना करते हुए सीएम ने किया रुद्राभिषेक

बदलता स्वरूप बलरामपुर। बुधवार को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे थे। गुरुवार को सीएम ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में शक्ति आराधना कर गौ सेवा की। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर को कई जोन में बांट कर पुलिस ने…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप बलरामपुर। बुधवार को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे थे। गुरुवार को सीएम ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में शक्ति आराधना कर गौ सेवा की। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर को कई जोन में बांट कर पुलिस ने छावनी बना दिया। वही डीएम व एसपी ने भी सुरक्षा व्यवथाओं का जायजा लिया।
अपने दौरे के दूसरे दिन रक्षाबंधन के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही सीएम ने गौशाला में गायों की सेवा करते हुए गुड़ और चारा भी खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए, उन्हें चिन्हांकित किया जाए। शासन स्तर पर जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर भी डॉक्टर्स, प्रोफेसर एवं अन्य प्रबुद्धजन अपनी योग्यता का लाभ आमजन तक अवश्य पहुंचाएं।

इस दौरान विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी देवीपाटन मंडल अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी अरविंद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।