बदलता स्वरूप बलरामपुर। शनिवार को इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को 11 बजकर 50 मिनट पर लांच किया गया। जिसका सीधा प्रसारण एमएलके महाविद्यालय के भौतिकी विज्ञान विभाग के स्मार्ट क्लास में की गई। इस अवसर पर बीएससी तथा एमएससी भौतिकी के छात्र छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे। भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एके द्विवेदी ने छात्र छात्राओं को आदित्य L-1 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया यह मिशन सूर्य का अध्ययन करने वाला अंतरिक्ष आधारित पहला भारतीय मिशन है। अंतरिक्ष यान को सूर्य पृथ्वी प्रणाली के बिंदु-1 (L-1) के चारों ओर एक प्रभाव मंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा की भारत देश अब हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान लिख रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
छात्रों ने देखा आदित्य एल-1 लांचिंग का सीधा प्रसारण
बदलता स्वरूप बलरामपुर। शनिवार को इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को 11 बजकर 50 मिनट पर लांच किया गया। जिसका सीधा प्रसारण एमएलके महाविद्यालय के भौतिकी विज्ञान विभाग के स्मार्ट क्लास में की गई। इस अवसर पर बीएससी तथा एमएससी भौतिकी के छात्र छात्राएं…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





