कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- सूरज सिंह
बदलता स्वरूप गोंडा। समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा में मासिक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल-बूते पर ही सत्ता में आई और आगे भी समाजवादी का पार्टी का कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएगा। जिलाध्यक्ष ने अपील की कि सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 2024 की तैयारी के लिए जी-जान से जुट जाएँ। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि यदि 2024 लोकसभा का चुनाव जीतना है तो वोटर लिस्ट पर बेहतरीन काम करना पड़ेगा, समाजवादी पार्टी के वोटर को मतदाता सूची में शामिल करना होगा तभी लड़ाई जीती जा सकती है। पूर्व एमएलसी महफूज खान कहा कि जन-जन तक पहुंच कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी। पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं प्रधान का जबरदस्त उत्पीड़न किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस हेतु जल्द ही आंदोलन करने की तैयारी हो रही है।
मासिक बैठक को मसूद आलम खान विनोद श्रीवास्तव देवेंद्र सिंह संजय साहू अफजल खान किसलय तिवारी जयचंद सिंह जितेंद्र सप्पू बलराज सिंह डॉक्टर आसिफ परवेज बलराज सिंह रामसबुरे मिश्रा शिव संपत सिंह वकार खान, बलराम यादव अंजू वर्मा अभिषेक चिंतक आदि ने सम्बोधित किया। गणेश पांडे कस्तूरी यादव नानबाबू यादव त्रिवेणी मिश्रा जियाउर रहमान डॉ रामनिवास वर्मा मंगली यादव रामनारायण यादव रनंजय सिंह विजय पासवान रमेश वर्मा पंडित सोनकर बलराम यादव सूरज गोस्वामी लिटिल गुप्ता जयेंद्र तिवारी सिपाही सिंह बब्लू परास विक्रम शर्मा अयोध्या चौहान यार मोहम्मद सुशांत दुबे जैसेन सिंह जावेद मंटू अलोक शर्मा शैलेंद्र सिंह बादी यादव आदि ने सम्बोधित किया।
संचालन युवा नेता सरफराज सोनू ने किया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal