बदलता स्वरूप श्रावस्ती। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा का जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं बेहतर पढ़ाई के टिप्स भी दिये। उन्होने कहा कि कठिन परिश्रम एवं दृ़ढ़ इच्छा शक्ति से ही सपने पूरे हो सकते है। इसलिए सभी छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, और अपने मुकाम को हासिल कर अपने प्रदेश एंव जनपद का नाम रोशन करें। जायजा लेने के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता, किचन एवं छात्रावास आदि का बारीकी से निरीक्षक कर जानकारी भी ली। उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालय की निरन्तर मानिटरिंग की जाए और सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं छात्राओं को हर हाल में सुनिश्चित करायी जाए। वहीं विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों को बिना अनुमति के विद्यालय न छोड़े, इसके लिए निर्देशित भी किया गया।
उन्होंने कहा कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयो में गरीब बालिकाओं को निशुल्क शिक्षित करने के साथ उन्हें छात्रावास में रहने की व्यवस्था भोजन, पाठय-पुस्तकें एवं यूनिफॉर्म भी दिया जा रहा है, ताकि बेटियां पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवार सके। उनके उज्जवल भविष्य में शिक्षा का अधिक महत्व है, इसलिए विद्यालयों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन अति आवश्यक है। जिस पर सरकार विशेष बल दे रही है। सरकार द्वारा छात्र/छात्राओं की शिक्षा हेतु अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। जिससे उनकी शिक्षा में रुकावट न आ सके।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या, वार्डेन, अध्यापिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहे।
बेटियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सरकार है प्रतिबद्ध-जिलाधिकारी
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा का जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं बेहतर पढ़ाई के टिप्स भी दिये। उन्होने कहा कि कठिन परिश्रम एवं दृ़ढ़ इच्छा शक्ति से ही सपने पूरे हो सकते है।…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





