राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व का जायसवाल समाज गोंडा ने किया स्वागत सत्कार

बदलता स्वरूप गोंडा। देवीपाटन मंडल के जनपद बहराइच में पहली बार जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन का कार्यक्रम हरियाली रिसोर्ट में 10 सितंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित है। जिसमें देश के कोने-कोने से लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल इंदौर के मार्गदर्शन में कई प्रांतों से आए समाज के शीर्ष नेतृत्व करने वालों का दल लखनऊ के दीप पैलेस पर पहुंचा। वहां से 45 सदस्यीय महिला व पुरुष समेत एक लग्जरी बस से अयोध्या पहुंचकर रामलला सहित अन्य मंदिरों का दर्शन कर जनपद बहराइच के लिए रवाना हो गए। वहीं जानकारी मिलते ही गोंडा शहर के इमलिया रोड पर स्थित संजय होटल के सामने जायसवाल समाज गोंडा के पदाधिकारियों ने बस को रोककर राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 45 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जो जायसवाल समाज के शीर्ष नेतृत्वकर्ता हैं का जोरदार स्वागत कर उन्हें सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।

शीर्ष नेतृत्व करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल इंदौर, राजकिशोर पापा मोदी लातूर महाराष्ट्र, बद्री प्रसाद जायसवाल दिल्ली, कपिल जायसवाल कानपुर, राज नारायण जायसवाल कोलकाता, नरेंद्र भास्कर कोटा राजस्थान, आदि मौजूद थे और उनके स्वागत और सत्कार करने में स्वयं जायसवाल समाज गोंडा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, महासचिव आशीष जायसवाल एवं देवेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन जायसवाल नन्हे, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार जायसवाल, सचिव बच्चा जायसवाल एवं विशाल जायसवाल, विपिन जायसवाल, संजय जायसवाल, ओम जायसवाल आदि पूरे मनी योग से लग रहे।