भाजपा किसान मोर्चा ने किया मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरुआत

बदलता स्वरूप गोण्डा। जनपद के सभी तहसीलों में तरबगंज विधानसभा के अमदही मंडल में सोनौली मोहम्मदपुर ग्रामसभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की और मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी मौजूद रहे। पूरे ग्रामसभा के सभी घरों में संपर्क कर मिट्टी और अक्षत सभी घरों से एकत्र किया गया। करनैलगंज विधानसभा के जहांगिरवा ग्रामसभा में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर मिश्र,विपिन सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह मदन मोहन उर्फ अन्नू बाबा ने ग्रामसभा से मिट्टी और अक्षत एकत्र किया। कटरा विधानसभा के रूपईडीह मंडल के मुंडेरवा कला ग्रामसभा में मंडल अध्यक्ष रमाकांत शुक्ल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिला महामंत्री देव नारायण मिश्र ने मिट्टी और अक्षत एकत्र किया।

मनकापुर विधानसभा के झिलाही मंडल में पंडितपुर ग्रामसभा में किसान मोर्चा उपाध्यक्ष वैभव सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा बाबूलाल शास्त्री ने मिट्टी और अक्षत एकत्र किया। मेहनौन विधानसभा में जिला मंत्री अवधेश वर्मा, गोंडा विधानसभा के केशवपुर पहड़वा मंडल के केशवपुर ग्रामसभा में जिला उपाध्यक्ष सचिन वाल्मीकि, नवाबगंज ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र, वजीरगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह,नवाबगंज नगर में मंडल अध्यक्ष आलोक तिवारी परसपुर में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह आदि पदाधिकारियों ने पूरे जिले में एक साथ कार्यक्रम कर के मिट्टी और अक्षत एकत्र किया।