भादी मावस उत्सव पर महिला भक्तों ने लगाई हाथों में मेहंदी

बदलता स्वरूप गोन्डा। द़दुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर गोंडा में श्री राणी सती दादी जी का भव्य भादी मावस उत्सव कार्यक्रम महिला भक्तों ने धूमधाम से मनाई। श्री श्याम मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने बताया कि भादी मावस उत्सव पर मंदिर के प्रांगण में दादी जी के उत्सव पर सभी महिलाओं ने दादी जी के हाथा-पैरो में मेंहदी लगाईं।और फिर सभी महिलाओं ने दादी जी के नाम की मेंहदी अपने -अपने हाथों में लगवाई। मेंहदी कार्यक्रम के साथ- साथ महिला मंडल ने भजन कीर्तन भी किया और दादीजी के भजनों पर नृत्य करके दादीजी को खूब रिझाया। महिला मंडल की बेनू अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में कुमार शानू एंड पार्टी नानपारा द्वारा मंगल पाठ का आयोजन किया गया है। और भास्कर दा एंड पार्टी कोलकाता द्वारा मशहूर नृत्य नाटिका दादी जी के जीवन चरित्र पर अद्भुत मंचन प्रस्तुति दे गे। मंडल कमेटी के प्रबंधक गोविंद जालूका ने बताया की कल शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे से मंदिर का पट जात-जडूला के लिए खोल दिया जाएगा, जिसमें सभी महिला पुरुष भक्त दादीजी के चरणों में जात-जडूला कर धोक लगाकर दादीजी का आर्शीवाद लेंगे।

मेहंदी कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, बेनू अग्रवाल, शारदा गर्ग, प्रीति अग्रवाल, गुन्जन शाह,सरोज गर्ग,मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्षा नीतू गर्ग,पूनम मित्तल ,सरिता अग्रवाल, प्रीति तुलस्यान, ज्योति तुलस्यान, संतोष अग्रवाल, प्रेमलता सिंघल, मीना अग्रवाल ,पुष्पा सोमानी,किरन बंसल,कोमल अग्रवाल,अनीता अग्रवाल, नम्रता गर्ग,रजनी मनीरामिका, सुरेश भावसिंहका, गोविंद जालूका,अनिल मित्तल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।