बदलता स्वरूप बलरामपुर। डिवाइन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डिवाइन पब्लिक स्कूल जो कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की मूलभूत ढांचा को भी संजोय रखता है। यहां छात्रों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल होने के बावजूद भी भारतीय संस्कृति से परिचित कराया जाता है। हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें काव्य पाठ, हिंदी नाटक, पेंटिंग आदि मुख्य रहे। काव्य पाठ में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षको ने भी भाग लिया। कक्षा सात के बच्चों ने इस अवसर पर एक हिंदी नाटक प्रस्तुत किया। जिसमे हिंदी के महत्व को समझाया गया। डिवाइन के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने आज बच्चों को बताया कि हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। अभिवावको को भी चाहिए की छात्रों को हिंदी के बारे में अवश्य जागरूक करना चाहिए। जिससे कि वह हमारे भारतीय संस्कृति से परिचित हो सके। हमें हिंदी की बढ़ती उपयोगिता को समझना चाहिए।
इसी क्रम में प्रियंका कनौजिया व पल्लवी शुक्ला ने भी काव्य पाठ के माध्यम से बच्चों को जोड़ा। इसके अतिरिक्त 50 छात्राओं ने हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पल्लवी मिश्रा, उषा चौहान, सुधा ,शालिनी, शशांक ,आदर्श, के के पाठक, सुनीता ,पूजा ,जूली पांडे, आराधना सिंह, श्रेया तिवारी, प्रियंका कनौजिया निहारिका श्रीवास्तव , उजमा शेख स्वामी शुक्ला द्राक्ष श्रेष्ठ गुप्ता अंजनी सुमन मिश्रा सुरभि पांडे प्रियंका सांची मिश्रा आरती नेहा नैंसी गुप्ता आदि शिक्षक अभिभावक मौजूद रहे।