जिले की 600 छात्राओं को बनाया गया स्टूडेंट पुलिस कैडेट

कैडेटों को आत्मरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा के बारे में किया जा रहा जागरूक

बदलता स्वरूप गोंडा। भारत सरकार द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को स्टूडेंट पुलिस कैडेट के रूप में चिह्नित करके उनको पुलिस के कामों के बारे में और कार्यवाहियों के बारे में कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है और गोंडा जिले में 600 से ज्यादा छात्राओं को भारत सरकार द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट बनाया गया है। जिनको अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति और जनपद स्तरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से उनको जागरूक किया जा रहा है। साथ ही इन चिन्हित स्टूडेंट पुलिस कैडेटों को आत्मरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा के साथ ही पुलिस की गतिविधियों के बारे में भी बच्चों को बताया जा रहा है ताकि उनको पुलिस के विषय में और उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों के विषय में जानकारी रहे और अपने आप को सुरक्षित कर सकें और लोगों को पुलिस के बारे में जानकारी दे सकें।

जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ रही 30 छात्राओं को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के रूप में चिन्हित किया गया है और इन छात्राओं को पिछले कई महीनो से अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन कर इनको जागरूक किया जा रहा है। पुलिस से संबंधित जानकारी दी जा रही है और पुलिस के अधिकारी इनका आकार के आत्मरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा के विषयों में जानकारी देते हैं इसके साथ ही पुलिस के अधिकारी पुलिस के गतिविधियों और उनके द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में भी कैडेटों को बताया जा रहा है और इनको जागरूक किया जा रहा है। ताकि यह किसी भी समस्या होने पर अपने आप को सुरक्षित कर सके और लोगों को जानकारी दे सकें साथ ही इन स्टूडेंट पुलिस कैडेटों को यह भी बताया जा रहा है कि किस तरीके से यूपी पुलिस प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करती है और किसी सूचना को पुलिस प्रथम सूचना रिपोर्ट के रूप में रजिस्टर्ड करती है। इन सभी विषयों के बारे में भी इन सभी चिन्हित छात्राओं को बताया जा रहा है। यह छात्राएं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट पुलिस का भी काम सीख रहे हैं और उसी को लेकर के आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिले के करीब 600 से ज्यादा छात्राओं स्टूडेंट पुलिस कैडेट के रूप में चिन्हित इनको पिछले कई महीनो से प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह सभी छात्राएं कक्षा 8 और 9 के हैं इन सभी छात्राओं को स्टूडेंट पुलिस कैडेट के रूप में 2 साल तक इनको प्रशिक्षित किया जाएगा उसके बाद यह बच्चे आगे निकल जाएंगे जिनका पुलिस के विषय में जानकारी रहेगी और यह पुलिस के लिए परिपक्व रहेंगे जो लोगों को जानकारी दे सकेंगे।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जो हमारे स्टूडेंट पुलिस कैडेट है उनसे मिलने और उनका परफॉर्मेंस जन आए थे भारत सरकार की योजना है स्टूडेंट पुलिस कैडेट का सामुदायिक पुलिसिंग और पुलिस के अन्य कार्यक्रमों के विषय में इनको हम लोगों के द्वारा जानकारी दी जाती है और इस जानकारी को लेकर हमने स्टूडेंट पुलिस कैडेट से बात की है और स्टूडेंट पुलिस कैडेटों द्वारा बताया गया है कि उनको पुलिस से संबंधित जानकारी दी जा रही है। पुलिस के अधिकारी आकर के उनको आत्मरक्षा मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा के विषय में अवगत कराते रहते हैं। इसके अलावा जो पुलिस की गतिविधियां है उसके बारे में भी अवगत कराया गया है। इनको प्रथम सूचना रिपोर्ट भी अवगत कराया गया है सूचना क्या होती है कौन सी सूचना रजिस्टर्ड होती है इन सभी विषयों के बारे में स्टूडेंट पुलिस कैडेटों को बताया गया है और बच्चे इस कार्यक्रम से बेहद उत्साहित हैं अच्छा मूमेंट करके काम कर रहे हैं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट पुलिस का भी काम सीख रहे हैं और आज उसी के संबंध में कार्यक्रम आयोजित करके जानकारी दी जा रही थी।

यह भारत सरकार की योजना है जिले के ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों को चिन्हित किया गया है और इन विद्यालय में करीब 600 के करीब विद्यार्थी हैं हर साल कक्षा 8 और 9 के बच्चों को हम लोग स्टूडेंट पुलिस कैडेट के रूप में चयनित करते हैं 2 साल तक उनको हम कैडेट रखते हैं उसके बाद वह बच्चे आगे निकल जाते हैं उनको पुलिस के विषय में जानकारी देते हुए पुलिस के लिए परिपक्व बनाते हैं हम लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा है।