क्षेत्र में हो रही चर्चा
बदलता स्वरूप सीतापुर। विकास क्षेत्र परसेंडी के उप्रावि सिहानीपारा की सहायक अध्यापिका लक्ष्मी वर्मा ने अपने विद्यालय को एक नई पहचान दी है। विद्यालय पहुॅंचते ही विद्यालय का वातावरण पढ़ने और पढ़ाने को प्रेरित करने लगता है। विद्यालय की हरियाली देखकर मन चहकने लगता है। इस वजह से बच्चों का मन भी प्रफुल्लित हो जाता है और नूतन ज्ञान को सीखने के लिए तैयार हो जाते हैं। कक्षा कक्ष में पहुॅंचते ही शिक्षण अधिगम सामग्री देखकर तो सीखने और सिखाने की अभिलाषा में मानो पंख ही लग जाते हो। इन सारी विशेषताओं से उ प्रा वि सिहानीपारा को क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। इस पहचान को मूर्त रूप देने के लिए जिस शिक्षिका ने अपने तन मन धन से विद्यालय के भौतिक विकास में सहयोग किया है।विद्यालय के पर्यावरण संरक्षण हेतु ट्री गार्ड का निर्माण करवाया । वह लक्ष्मी वर्मा हैं। यद्यपि लक्ष्मी वर्मा का समस्त स्टाफ शिक्षा साधना के लिए तत्पर है। बताते चलें कि कक्षा कक्ष में फर्श न होने पर सहायक अध्यापिका लक्ष्मी वर्मा ने अपने वेतन के रुपयों से फर्श बनवाया है। एक तरफ जहां वो शैक्षिक नवाचारों से विद्यालय के अधिगम स्तर में ऊंचाई प्रदान करा रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेती हैं। जिससे बच्चों के अन्दर राष्ट्रीय प्रेम और सामाजिक शिष्टाचार जैसे गुणों का विकास कर रही हैं। मिशन शिक्षण संवाद जैसे सोशल मीडिया के प्रतिष्ठित मंच पर उनका उल्लेखनीय अवदान है। वाकई लक्ष्मी वर्मा का शैक्षिक समर्पण सराहनीय है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal