सपा नेता सूरज सिंह ने किया स्वागत
बदलता स्वरूप गोण्डा। माँगे विश्वविद्यालय के लिए 51 छात्रों की 51 कि०मी० की नवाबगंज से शुरू होने वाली सायकिल यात्रा का गोण्डा पहुँचने पर सपा नेता सूरज सिंह ने स्वागत किया। इस यात्रा का प्रतिनिधित्व विशाल सिंह निर्भीक ने किया। अपने आवास पर स्वागत करते हुए सूरज सिंह ने युवाओं का आह्ववाहन करते हुए कहा कि जब कोई मुद्दा जब आम जनमानस से जुड़ जाता है तो वह सफलता के शिखर को छू लेता है। आज गोण्डा के उज्ज्वल भविष्य के लिए विश्वविद्यालय का गोण्डा में होना अति आवश्यक है। विशाल ने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो सायकिल यात्रा लखनऊ तक जायेगी, हमारा उद्देश्य विश्वविद्यालय गोण्डा में ही बने इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। नरेंद्र यादव दीपक राज शेष कुमार राजन तिवारी नितिन यादव अयाज अखिलेश यादव सहित 51 छात्रों ने सायकिल यात्रा में भाग लिया।
पूर्व मन्त्री स्मृतिशेष पंडित सिंह जी के आवास पर बैठक में छात्र नेता जयचंद सिंह, जितेन्द्र नाथ सप्पू, अभिषेक तिवारी चिंतक , अंकुर मणि आदि उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal