बदलता स्वरूप बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन बलरामपुर पर लोकसभा चुनाव से पहले बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन कर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने हेतु पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारियों मंडल में जाने वाले प्रवासियों को आगामी कार्ययोजना क्रियाकलापों से अवगत कराया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर प्रत्येक वर्ष १७ सितम्बर से २ अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन कर तमाम तरह के सेवा के कार्य किये जाते हैं इस बार भी सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु लोगों को जागरूक करने, जनसंपर्क, स्वच्छता अभियान जैसे कार्य किये जा रहे हैं केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जितना कार्य किया है उतना किसी अन्य दल की सरकार ने नहीं किया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन विधेयक का पारित होना अपने आप में अभूतपूर्व है इसके लिए आज समस्त नारी शक्ति उनका धन्यवाद कर रही है आने वाले समय में लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालने के साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए उनको सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आज प्रत्येक परिवार में किसी न किसी योजना का लाभार्थी आपको मिलेगा हम सभी को उनसे संपर्क कर पार्टी के अभियानों से जोड़ते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है हमें अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी पार्टी के अभियानों से जोड़ कर रखना है २४ सितम्बर को बूथ पर सभी को मन की बात सुनना है और २५ सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाना है सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो सरल एप पर अवश्य डालना है। मंडलों में जाने वाले प्रवासियों को अपने दायित्व का और करणीय कार्यों का बोध होना चाहिए। प्रदेश मंत्री ने कहा कि जनपद बलरामपुर संगठनात्मक दृष्टि से हमेशा महत्वपूर्ण जनपद रहा है आप सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगामी चुनाव में लगना है। इस दौरान मन की बात को लेकर प्रवासी गौरव वर्मा ने अपना विषय रखा । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा का स्वागत करते हुए आये हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़े और पटाखे दागकर भाजपा पदाधिकारियों और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक हेतु खुशी मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया ।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, सदर विधायक बलरामपुर पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला , जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक वरूण सिंह, रवि कुमार मिश्रा, बिंदू विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामकरन मिश्रा, सरदार परमजीत सिंह, रमेश जायसवाल,जन्मेजय सिंह, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, सुनीता मिश्रा, राजेश वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, रामदीन वर्मा, डीपी सिंह , संदीप उपाध्याय,ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, दुष्यंत चौधरी, संदीप वर्मा, शिव बहादुर सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित, प्रवीण सिंह, दिलीप गुप्ता मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, मन की बात अभियान में लगे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal