पंकज सिन्हा
बदलता स्वरूप गोंडा। शहर के विभिन्न स्थानों एवं मंदिरों से ढोल तासों के बीच धूमधाम से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों एवं मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना व आरती के बाद शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। झाकियाें से सुसज्जित शोभायात्रा के दौरान अबीर गुलाल उड़ाते नाचते-गाते भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा, चप्पा चप्पा पर पुलिस बल लगा था एवं यात्रा विसर्जन के साथ भी पुलिस पैदल मार्च कर रही थी। आज सुबह पूजन अर्चन के बाद दोपहर से विभिन्न स्थानों से गणेश भगवान की शोभायात्रा प्रारंभ हुई।
गाजे बाजे के साथ सभी भक्त नाचते गाते रहे जिससे पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में सरोबार हो गया। सभी भक्त अबीर गुलाल की बौछार कर श्रद्धालु गणेश आरती करते और भजनों पर थिरकते आगे बढ़ते रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए। शोभायात्रा को देखने के लिए लोगाें की भीड़ सड़कों पर व घरों की छतों पर भी लगी रही। मान्यता है कि विदाई देते वक्त सच्चे मन से मांगी गई मुराद हर हाल में पूरी होती है।
इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया…के जयकारे भी लगाते रहे।
श्रद्धालुओं ने घर की छतों से पुष्पवर्षा कर जयकारे लगाए। भगवा आदि की झाकियाें से सुसज्जित शोभायात्रा में भक्तिभाव से ओत-प्रोत श्रद्धालु अबीर गुलाल हवा में उड़ाते हुए एक दूसरे को लगाते हुए आग बढ़ते रहे। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना…, देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन…भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। विसर्जन यात्रा, विभिन्न मार्गो से होते हुए मुख्यमार्ग से होकर अयोध्या सरयू घाट में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal