बदलता स्वरूप गोंडा। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। मण्डलायुक्त ने भ्रष्टाचार के मामले में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के लिपिक बाबू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने परिवहन आयुक्त को भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर लिपिक के खिलाफ निलंबन व विभागीय कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखा है। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अधीनस्थ कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायें। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal