,

जिलाधिकारी मोनिका रानी की प्रेरणा से स्वावलम्बी बनी 05 महिलाएं

शहर की सड़कों पर पिंक आटो की सारथी बनेगी महिलाएं डीएम, एमएलसी व सदर विधायक ने सौंपी चाभी बदलता स्वरूप बहराइच। गांधी जयन्ती के शुभ अवसर पर नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम (एस.ई.पी.आई.) अन्तर्गत चयनित तलाकशुदा निराश्रित 05 महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती को एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर…

1 minute

Read Time

शहर की सड़कों पर पिंक आटो की सारथी बनेगी महिलाएं

डीएम, एमएलसी व सदर विधायक ने सौंपी चाभी

बदलता स्वरूप बहराइच। गांधी जयन्ती के शुभ अवसर पर नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम (एस.ई.पी.आई.) अन्तर्गत चयनित तलाकशुदा निराश्रित 05 महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती को एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संयुक्त रूप से पिंक आटो की चाभी भेंट की तथा हरी झण्डी दिखाकर पिंक आटो को रवाना किया। उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम (एस.ई.पी.आई.) अन्तर्गत चयनित 05 महिलाओं को डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर के प्रयास से ड्राईव का प्रशिक्षण एवं ड्राईविंग लाइसेन्स बनवाया गया। इसके पश्चात लीड बैंक इण्डियन बैंक से प्रति महिला लाभार्थी को पिंक आटो की खरीद हेतु रू. 1.75 लाख का ऋण दिलाया गया है। जबकि लाभार्थी महिलाओं को आगा खान फाउण्डेशन की ओर से वर्दी उपलब्ध करायी गयी है। लाभार्थी महिलाओं की हौसला अफज़ाई के एमएलसी, सदर विधायक व डीएम ने कलेक्ट्रेट के गेट तक आटो की सवारी भी की।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेष कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी, आगा खान फाउण्डेशन की सीमा शुक्ला, स्वयं शक्ति समूह की सुनीता यादव, डूडा की श्रीमती ज्योति तिवारी, अभिषेक गुप्ता व आशुतोष मिश्र व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।